Wednesday , 16 April 2025
Home agraleaks Hand grenade bomb found in Agra, area sealed#agranews
agraleakscrimeटॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

Hand grenade bomb found in Agra, area sealed#agranews

आगरालीक्स(13 th September 2021 Agra News)… आगरा में मिला हैंड ग्रेनेड बम. बीडीएस की टीम पहुंची. इलाका किया सील.

झाड़ियों के​ किनारे पड़ा था
आगरा के जैतपुर के गांव सजेती में आज सुबह सनसनी फैल गई। हैंड ग्रेनेड बम मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आज सुबह गांव के कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे। तभी उन्हें हैंड ग्रेनेड बम दिखाई दिया। उनकी सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। गांव वालों ने बताया कि यह हैंड ग्रेनेड झाड़ियों के किनारे पड़ा था।

जांच करती पुलिस

बीडीएस को दी सूचना
जानकारी पर इलाका पुलिस पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाया। इसके बाद बीडीएस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि हैंड ग्रेनेड पु​राना दिख रहा है। अभी यह सक्रिय है या नहीं, इसकी जांच फॉरेंसिक और बीडीएस टीम करेगी। समाचार लिखे जाने तक बीडीएस टीम नहीं पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि आला अधिकारियों को सूचना दे दी है।

जांच करती पुलिस

बम निरोधक दस्ता रवाना
थाना प्रभारी जैतपुर का कहना है कि एक बच्चे ने इसकी सूचना दी थी। पुलिस पहुंच गई थी। बम निरोधक दस्ता आगरा से रवाना हो गया है। आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : IPS Deepak Kumar new Police Commissioner Agra & Shailesh Kumar Pandey DIG Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के पुलिस आयुक्त बदले, नए डीआईजी भेजे...

बिगलीक्स

Agra News : Weather Forecast for today#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में गर्मी के बाद दोबारा बदलेगा मौसम। जानें...

बिगलीक्स

Agra News : All news Papers review 16th April 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News : 16 अप्रैल का प्रेस रिव्यू,नेशनल हेराल्ड केस में...

बिगलीक्स

Agra News: Chief Minister Yogi inaugurated the historic Bhimnagari in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ऐतिहासिक भीमनगरी का मुख्यमंत्री योगी ने किया उद्घाटन. बोले—बाबा साहब...

error: Content is protected !!