नईदिल्लीलीक्स…एक और पति की मौत, यूट्यूबर प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की शौकीन पत्नी. पति ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो गला घोंठकर मार डाला…
पिछले कुछ दिनों से पति पत्नी और वो में पति की लगातार हत्याओं के मामले सामने आए हैं. ताजा मामला हरियाणा के भिवानी से आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को यूट्यूबर प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते हुूए आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. ऐसे में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी गला घोंठकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में यूट्यूबर और आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है.हिसार जिले के प्रेम नगर में यूट्यूबर सुरेश रहता है. पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि रवीना नाम की महिला से उसकी जान पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी.रवीना को इंस्टाग्राम पर रील्स और वीडियोज डालने का शौक था जिसके बाद वे साथ में शॉर्ट वीडियो बनाने लगे. करीब डेढ़ साल से वह रवीना के संपर्क में था जिसकी भनक रवीना के पति प्रवीण को लग चुकी थी. हत्या के दिन रवीना के घ्ज्ञर पर ही प्रवीण ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था जिसके बाद उसकी हत्या की गई.
पत्नी ने किया नाटक
प्रवीण की हत्या करने के बाद दिनभर रवीना नॉर्मल बनी रही और शाम को भी जब परिजनों ने प्रवीण के बारे में उससे पूछा तो रवीना ने कहा कि उसे नहीं पता. देर रात करीब ढाई बजे जब सबसो गए तब बाइक पर रवीना और सुरेश ने बीच में शव रखकर छह किलोमीटर दूर दिनोर रोड ड्रेन में ले जाकर ठिकाने लगा दिया. 28 मार्च को प्रवीण का शव सदर पुलिस ने सड़ी गली हालत में बरामद किया था.
सीसीटीवी ने खोला राज
पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी और पता लगा रही थी कि आखिर प्रवीण यहां कैसे पहुंचा. इसकी पड़ताल के लिए आसपास के रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उनके घर के पास एक हेलमेट पहने संदिग्ध व्यक्ति की बाइक् दिखाई दी. जिस पर मुंह पर कपड़ा ढके रवीना भी पीछे बैठी थी और बीच में प्रवीण का शरीर था. रात करीब ढाई बजे सीसीटीवी में बाइक जाती दिखाई दी. इसके करीब दो घंटे बाद हेलमेट पहने बाइक चालक के साथ पीछे बैठकर रवीना वापस घर भी आई. इस दौरान बीच वाला व्यक्ति नहीं था. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो रवीना और उसके प्रेमी ने सबकुछ उगल दिया. पुलिस ने पहले रवीना और बाद में यूट्यूबर सुरेश को भी जेल भेज दिया है.