आगरालीक्स…रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त शुरू हो गया है. कल सुबह इतने बजे तक पूर्णिमा तक राखी बांधने का शुभ समय
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त शुरू हो गया है. यूं तो पूर्णिमा तिथि आज सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर शुरू हो गई थी लेकिन भद्रा के कारण राखी नहीं बांधी जा सकती है. रात 9 बजकर 1 मिनट पर भद्रा काल समाप्त हो गया है और इसी के साथ राखी बांधने का शुभ मुहूर्त भी शुरू हो गया है.

पूर्णिमा तिथि 31 अगस्त को सुबह 07.05 तक
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान एवं गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन के मुताबिक पूर्णिमा तिथि का आरम्भ 30 अगस्त को सुबह 10:58 बजे हुआ था। पूर्णिमा तिथि का समापन 31 अगस्त को सुबह 07.05 पर होगा।
इस बार भद्रा 30 अगस्त को प्रातः 10 बजकर 58 मिनट से शुरू हुई जो रात्रि 09 बजकर 01 मिनट पर समाप्त हो गई। इसके बाद भद्रा मुक्त समय होने से रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त शुरू हो गया है।
कुछ विद्वानों के अनुसार रात्रि में रक्षाबंधन राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है। अतः 31 अगस्त दिन गुरुवार को प्रात:07:05 तक पूर्णिमा तिथि है, हिंदू सनातनी त्योहारों को सूर्योदय के अनुसार मानते चले आ रहे हैं तो श्रावणी उपक्रम रक्षाबंधन जो 31 अगस्त दिन गुरुवार को ही पूरे दिन सर्वसम्मति से मनाना चाहिए जो उचित भी है
रक्षाबंधन अनुष्ठान का शुभ मुहूर्त
सुबह 06 बजकर02 मिनट से शाम 09 बजकर 05 बजे तक रहेगा।
रक्षाबंधन के लिए अपराह्न (दोपहर) का मुहूर्त
दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से दोपहर 01 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
इसके बाद दोपहर 3:30 से 6:00 तक रक्षाबंधन श्रावणी उपक्रम करने का अत्यंत शुभ मुहूर्त माना जाएगा
घड़िया मुहूर्त अनुसार राखी बांधने का शुभ समय
प्रातः 06:02से 09:05 तक अमृत और चर, का समय रहेगा
दोपहर 12:20से 01:50तक लाभ का चौघड़िया मुहूर्त रहेगाजो बहुत शुभ माना जाएगा
इसके बाद सांय03:30 से06:00तक शुभ और अमृत का चौघड़िया रहेगा जो हर तरह से शुभ माना जाएगा