आगरालीक्स.. आगरा में 21 घंटे चला आपरेशन जिप्सी, देश दुनिया की अभी तक की खबरें
आगरा में बुधवार को मलपुरा ड्रापिंग जोन में अभ्यास के दौरान पैराशूट के साथ जिप्सी खलौआ गांव में गिर गई, जिप्सी को बाहर निकालने के लिए 21 घंटे आपरेशन चला, गुरुवार दोपहर 12 बजे जिप्सी तालाब से बाहर निकाल ली गई।
स्थापना दिवस पर वायुसेना ने दिखाया दम
भारतीय वायुसेना ने आज अपने 88वें स्थापना दिवस पर आसमान में अपने करतब और दम दिखाकर सबको हतप्रभ कर दिया। गाजियाबाद हिंडन एयरबेस पर फ्रांस से हाल ही में भारत आये पांच राफेल लड़ाकू विमानों में से एक विमान ने जब आसमान में अपना दम दिखाया तो हर कोई देखता रह गया। राफेल के अलावा सुखोई, मिग ग्लोब मास्टर, अपाचे और चिनूक हैलीकॉप्टर ने भी आसमान में अपनी ताकत और कौशल का जलवा बिखेरा। इस फ्लाई मास्ट में 56 विमानों ने आसमान में उड़ान भरी। सूर्य किरण और सारंग टीम ने भी अपना कौशल दिखाया।
मंत्री के बिगड़े बोल से नाराज वकील हड़ताल पर
योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह द्वारा नायब तहसीलदार मनीष त्रिपाठी को गुंडा बताए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंत्री के बयान से भड़के अधिवक्ताओं ने आज प्रदेश प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया तथा एक दिन के कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी है।
बता दें कि मंत्री ने गत दिनों लखनऊ के नायब तहसीलदार का मनीष त्रिपाठी को गुंडा कहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्वाति सिंह ने एसडीएम से नायब तहसीलदार के पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी कहा है।
फिर बढ़े कोरोना के मामले
देश में कोरोना मामलों में फिर बढ़ोत्तरी हुई है। आज देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 68 लाख के पार हो गया। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 78,524 नए संक्रमितों का पता चला है। देश में अब तक 68,35,656 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 971 मरीजों ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। देश में अब तक 1,05,526 लोगों की मौत हो चुक है।