आगरालीक्स… भोलेबाबा सत्संग में भगदड़ से आगरा के 18 सहित 116 की मौत, सीएम योगी सुबह आगरा पहुंचने के बाद हाथरस जाएंगे, सीएम योगी ने कहा, दोषी जो भी हो बचेगा नहीं। 24 घंटे में रिपोर्ट तलब। सीएम योगी का कार्यक्रम।
हाथरस के सिकंदराराऊ के फुलरई गांव में मंगलवार को भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ से 116 की मौत हो गई, इसमें 108 महिलाएं और आठ बच्चे हैं। मरने वालों में हाथरस, एटा, मथुरा, फिरोजाबाद के साथ ही आगरा के 18 भोलेबाबा के अनुयायी हैं, रात तक संबंधित जिलों में पोस्टमार्टम चलता रहा। ( Hathras Stamped Update : CM Yogi today Visit Bhole Baba Satsang place Fulrai, Hathras, Full Programme)
आज आएंगे सीएम योगी, घटनास्थल पर जाएंगे
भोले बाबा सत्संग में भगदड़ से 116 की मौत के मामले में सीएम योगी ने अलीगढ़ मंडल के आयुक्त को जांच सौंपी है, 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी सुबह 10.40 बजे आगरा आ जाएंगे, वे खेरिया एयरपोर्ट से हाथरस के लिए रवाना होंगे, घटनास्थल पर जाएंगे और दोपहर 12 बजे वापस आगरा आएंगे, यहां से लखनउ के लिए रवाना हो जाएंगे।
आगरा जोन कंट्रोल-7839866849
अलीगढ़ रेंज कंट्रोल-7839855724
आगरा रेंज कंट्रोल-7839855724
हाथरस कंट्रोल-9454417377
एटा कंट्रोल-9454417438
अलीगढ़ कंट्रोल-7007459568