आगरालीक्स… देश के टॉप 5 प्रदूषित शहरों में से एक आगरा के लिए भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने सुझाव दिए हैं, उन्होंने सुझावों को टवीट किया है। जिससे उनके सुझावों पर अमल कर आगरा में प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके।
ताजनगरी के टीटीजेड श्रेणी में आने और सुप्रीमकोर्ट व एनजीटी की यहाँ के प्रदूषण पर नजर रहने का हवाला देते हुए आगरा के बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते की है और इसकी रोकथाम के लिए ताजनगरी में बाहर से आने वाले वाहनों की प्रदूषण की जांच और शहर में आरटीओ के दस्ते द्वारा गाड़ियों की जांच के साथ पेट्रोल डीजल गाड़ियों से सबसे ज्यादा प्रदूषण होने का हवाला देते हुए शहर में सिर्फ बीएस-4 कैटेगरी के वाहन ही चलने देने की बात लिखी है।इसके साथ ही उन्होंने आयुक्त द्वारा हर पेट्रोल पम्पो पर प्रदूषण जांच जरूरी करवाने की भी बात कही है।उनका कहना है कि अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बना कर प्रदूषण की रोकथाम की जाए।
#आगरा शहर में बढ़ते प्रदूषण के रोकथाम हेतु ज़िला आयुक्त को निम्न सुझाव प्रस्तुत करता मेरा पत्र। pic.twitter.com/zxp3tW5dNy
— Raja Aridaman Singh (@rajaaaridamans) November 9, 2017