आगरालीक्स… आगरा के एक बडे कारोबारी का मोबाइल नंबर पोर्न साइट पर डाल दिया गया, उनके पास फोन आने लगे, माल है क्या , 20 साल की चाहिए, विदेशी भी चलेगी। वे कुछ समझ नहीं पाए, सुबह से लेकर रात तक इस तरह के पफोन आने लगे, फोन करने वाले से पूछा कि नंबर कहां से मिला तो उसने बताया कि पोर्न साइट से लिया है। इसमें लिखा है कि लडकी के लिए नीचे दिए गए नंबर पर फोन करें।
बुके की जगह आने लगे लडकी सप्लाई करने के आॅडर
आगरा के कारोबारी का बुके का बडा काम है, उन्होंने आॅनलाइन बुके की डिलीवरी के लिए साइट पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया। वहां से उनका नंबर लेकर शातिरों ने पोर्न साइट पर डाल दिया। एक सप्ताह से कारोबारी के पास बुके की जगह लडकियों की सप्लाई के लिए आॅर्डर आने लगे। कारोबारी पहले तो समझ नहीं पाए, लेकिन ज्यादा फोन आने लगे तो वे परेशान हो गए।
कितने रुपये लोगे, विदेशी चाहिए
शाम होते ही कारोबारी का फोन बजने लगता, फोन उठाते ही आवाजा आती कि माल चाहिए, विदेशी हो तो बताओ, पैसे कितने भी हों, पहले उन्होंने रोंग नंबर कहकर फोन काट दिए लेकिन तीन दिन बाद फोन की संख्या बढ गई।
फोन करने वाला बोला नंबर क्यों लिख दिया है
फोन से कारोबारी परेशान हो गए, उन्होंने फोन करने वाले को हडकाया तो वह बोला कि पोर्न साइट पर अपना नंबर क्यों लिख दिया है, उनके होश उड गए। साइबर सेल में शिकायत के बाद कारोबारी के मोबाइल को पोर्न साइट से हटाया जा रहा है।