आगरालीक्स …आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेसवे चौकी में हेड कांस्टेबल ने रेप किया, उसे सस्पेंड कर अरेस्ट कर लिया है, हेड कांस्टेबल पर रेप के आरोप उनकी खुद की शादीशुदा बेटी ने लगाए हैं। पीडिता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट टोल चौकी, मथुरा में हेड कांंस्टेबल ब्रजेंद्र सिंह तैनात है, उनकी बेटी पति के साथ चंडीगढ में रहती है। वह आगरा से दवा लेने के लिए सोमवार को आई थी, आरोप है कि सोमवार रात को हेड कांस्टेबल ब्रजेंद्र सिंह ने बेटी को चौकी पर ही रोक लिया और जिससे वह सुबह आगरा जाकर डॉक्टर को दिखा सके। आरोप है कि रात में हेड कांस्टेबल ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया, उसके साथ दुष्कर्म किया, वह खुद को बचाने के लिए चीखती रही लेकिन कोई नहीं आया।
पति को किया फोन, कच्चा बनियान में दौडा हेड कांस्टेबल
हेड कांस्टेबल ने खुद की बेटी को हवस का शिकार बनाया, इसके बाद वह सो गया, उसने अपने पति को फोन कर पिता की करतूत की जानकारी दे दी। उसका पति रात में ही चंडीगढ से आगरा के लिए निकल आया। मौका पाकर युवती चौकी से बाहर निकली और शोर मचाने के लिए, उसे पकडने के लिए उसका पिता कच्चा बनियान में ही पीछे भागने लगा। वह पास के एक ढाबे में जाकर छिप गई, तब तक उसका पति भी आ चुका था।

बेटी और उसके पति ने आरोपी हेड कांस्टेबल की जमकर धुनाई लगाई, पुलिस भी पहुंच गई, आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया गया। उसे सस्पेंड भी कर दिया है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
आठ साल की उम्र में भी किया रेप
पीड़िता ने पुलिस के सामने आपबीती बताते हुए कहा कि उसकी मां का देहांत हो चुका है। वह जब आठ-नौ साल की थी तब भी उसके बाप ने उसके साथ दुष्कर्म किया था लेकिन तब वह अपनी बात किसी से कह नहीं पाई। सोमवार रात को जब दोबारा उसने अपने पिता का वहशी रूप देखा तो उसे पुरानी सारी बातें याद आ गईं।