आगरालीक्स ….यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, बोलेरो डिवाइडर से टकराई, हेड कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल सहित चार की मौत।
शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर मथुरा क्षेत्र में माइलस्टोन 80 पर बोलेरो डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चीख पुकार सुनने के बाद पुलिस और एक्सप्रेस वे आथॉरिटी के कर्मचारियों ने बोलेरों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हेड कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल सहित चार की मौत
हादसे में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना बुडेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद, महिला कांस्टेबल हीरा देवी, चालक जगदीश और रवि की मौत हो गई। जबकि तीन घायलों का इलाज चल रहा है।

दबिश देने जा रही थी पुलिस टीम
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ क्षेत्र की एक किशोरी को युवक अपने साथ ले गया था, किशोरी की लॉकेशन हरियाणा में मिली थी। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम किशोरी के परिजनों के साथ बोलेरो से निकली थी, शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया और चार की मौत हो गई।