आगरालीक्स ..आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भपात कराते हुए झोलाछाप को पकडने के लिए छापा मारा, टीम को बंधक बना लिया, तीन महिलाएं हिरासत में। झोलाछाप का क्लीनिक सील कर, क्लीनिक से दवा और इंस्ट्रूमेंट जब्त किए हैं।
आगरा की नई बस्ती में झोलाछाप राजू द्वारा गर्भपात कराए जाने की शिकायतें स्वास्थ्य विभाग को मिल रहीं थी। डिप्टी सीएमओ डॉ नंदन सिंह ने अपनी टीम के साथ झोलाछाप राजू के डा आलिया क्लीनिक पर छापा मारा। झोलाछाप के परिजनों ने डॉ नंदन सिंह और उनकी टीम को घेर लिया, बंधक बनाने का प्रयास किया।
पुलिस से भी की अभद्रता
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस को साथ लेकर कुछ देर बाद दोबारा छापा मारा, उनके साथ भी अभद्रता कर दी। इसके बाद पुलिस फोर्स बुलाया गया।
क्लीनिक सील, थाने में तहरीर
टीम ने क्लीनिक सील कर दिया। क्लीनिक के सामान को जब्त कर लिया। थाना एत्मादपुर में राजू, कश्मीरन व निमादर अली सहित 12 के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, धमकी देने, अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय कर जनता के साथ धोखाधडी करने के आरोप मं थाने में तहरीर दी है।