आगरालीक्स.. आगरा में महाराष्ट्र से एक बारात आई, बारात में शामिल हुए चार लोगों की कुछ दिन बाद तबीयत बिगड गई। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई है। बारात में शामिल अन्य लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।
आगरा में 12 फरवरी को नागपुर महाराष्ट्र से शास्त्रीपुरम के एक मैरिज होम में बारात आई। दूल्हा पक्ष नागपुर के रहने वाले हैं और दुल्हन पक्ष एटा के हैं। शादी के चार पांच दिन बाद कुछ लोगों की तबीयत खराब हुई। उन्होंने कोरोना की जांच कराई। इसमें चार में कोरोना की पुष्टि होने से खलबली मची हुई है।
चिन्हित किए जा रहे बाराती
बारात में आगरा, एटा सहित अन्य जिलों से दूल्हन पक्ष के लोग शामिल हुए थे। चार केस मिलने के बाद खलबली मच गई है, बारात में आने वाले ऐसे लोग जिनकी अब तबीयत खराब है, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। इससे संक्रमण की रोकथाम हो सके।
नहीं लगा रहे मास्क, संक्रमण का खतरा
कोरोना के केस कम होने के बाद लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है। इससे संक्रमण का खतरा बढता जा रहा है। एक बार कोरोना की चेन बनने के बाद उसकी रोकथाम मुश्किल होगी।
अभिषेक बच्चन स्टारर मूवी दसवीं की शूटिंग के लिए आया क्रू मेंबर भी संक्रमित
आगरा की सेंट्रल जेल में 22 फरवरी से दसवीं मूवी की शूटिंग चल रही है। इसके लिए मुंबई से 94 क्रू मेंबर आए थे। इसमें से 35 साल के कैटरिंग में शामिल एक मेंबर की कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी।