Friday , 16 January 2026
Home हेल्थ Health News: Angioplasty of two patients was done at SN’s superspeciality block in Agra….#agranews
हेल्थ

Health News: Angioplasty of two patients was done at SN’s superspeciality block in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एसएन की सुपरस्पेशियलिटी में दो मरीजों की हुई एंजियोप्लास्टी. 100% ब्लॉकेज वाली नस मे 2 स्टेन्ट डाले गए. मरीज को मिला आराम

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में अब हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए उपचार शुरू हो गया है. हृदय संबंधी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को अब दिल्ली या जयपुर की ओर रुख नहीं करना होगा, एसएन में ही उनका उपचार किया जाएगा. इसका फायदा आगरा सहित आसपास के जिलों के लोगों को भी होगा. आज भी दो मरीजों की एंजियोप्लास्टी की गई और स्टेंट डाले गए.

एक मरीज को 2024 में एक स्टेन्ट पड़ा था औऱ सुबह मरीज को सीने मे तेज दर्द हुआ मरीज 2- 3 जगह डॉक्टर को दिखाने गया लेकिन स्ट्राइक की वजह से मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफेर किया गया. मरीज को तुरंत आई सी यू मे भर्ती करके ई सी जी कराने पर पता चला की एक साल पहले वाला स्टेन्ट ब्लॉक हो गया है. मरीज को तुरंत कैथ लैब में शिफ्ट करके एंगियोग्राफी की गयी तो पता चला कि एक साल पहले वाला स्टेन्ट 100 % बंद है औऱ एक नस मे 90% ब्लॉकेज है. मरीज के परिजन को सारी स्थित को बता कर 100% ब्लॉकेज वाली नस मे 2 स्टेन्ट डाले गए. मरीज को तुरंत सीने के दर्द मे आराम मिला.

डॉ बसंत कुमार गुप्ता न बताया कि अब तक मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में 6 मरीज़ों की एंजियोप्लेस्टी हो गई है जिसमें
चार मरीज़ों की आयुष्मान योजना से निशुल्क एंजियोप्लेस्टी की गई है. प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने कहा कि सुपरस्पेशियलिटी विंग में एंजियोग्राफ़ी व एंजियोप्लेस्टी की सुविधा होने से आगरा एवं आस पास के मरीज़ों को बहुत लाभ होगा.

Related Articles

हेल्थ

Eye Disease-Consult Dr. Pramod Bhadkaria at Pushpanjali Hospital,Agra

आगरालीक्स…आंखों में जलन या धुंधलापन की वजह सिर्फ मोबाइल नहीं. जानें आंखों...

हेल्थ

Urology: Consult Dr. Dilip Kumar Mishra at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…पेशाब में जलन हो सकती है गंभीर परेशानी का संकेत. आगरा के...

हेल्थ

Agra Local News: Association of Surgeons of Agra distributed 100 blankets to SNMC, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन अस्पताल में ठंड से नहीं ठिठुरेंगे मरीजों के तीमारदार....

हेल्थ

Neuro-Consult Dr. Anurag Anand at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…हाथ—पैरों का बार—बार सुन्न होना नजरअंदाज न करें. पुष्पांजलि हॉस्पिटल में डॉ....

error: Content is protected !!