Tuesday , 13 January 2026
Home हेल्थ Health News: People are being made aware about TB by going door to door in Agra…#agranews
हेल्थ

Health News: People are being made aware about TB by going door to door in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घर—घर जाकर टीबी के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक. टीबी के लक्षणों, बचाव और उपचार के तरीके बताएगा स्वास्थ्य विभाग का निक्षय वाहन

जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहचान और उपचार के लिए 100 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान की शुरुआत 31 दिसंबर से की जा चुकी है, ये अभियान 24 मार्च 2025 तक चलेगा। इसी क्रम में शुक्रवार को कैंप कार्यालय से जिलाधिकारी अरविन्द मल्लपा बंगारी (आईएएस) ने टीबी जागरूकता के लिए निक्षय वाहन की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य लोगों को टीबी के लक्षणों, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक करना है। निक्षय वाहन एक मोबाइल यूनिट के रूप में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगा और उन्हें टीबी के बारे में जानकारी प्रदान करेगा ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव द्वारा अपने संबोधन में टीबी हारेगा देश जीतेगा से शुरुआत करते हुए कहा कि सभी लोग 100 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाए ताकि आने वाले समय में आपके शहर व गांव सहित ग्राम पंचायत को टीबी जैसी बीमारी से मुक्त किया जा सके। निक्षय वाहन के माध्यम से टीबी की रोकथाम के लिए घर-घर तक जागरूकता के संदेश दिए जाएंगे।

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि यह वाहन जन जागरूकता के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न हिस्सों में घूमेगा और टीबी के बारे में जानकारी प्रदान करेगा साथ ही निक्षय वाहन में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं टीबी की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है, शुगर की जांच की सुविधा उपलब्ध है, एचआईवी की जांच की सुविधा उपलब्ध है, ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधा उपलब्ध है। मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए CY-टीबी जांच व 16 चैनल वाले टूनाट मशीन से टीबी के संभावित मरीजों की तुरंत एक्स रे कर जांच एवं उपचार किया जाएगा।

निक्षय वाहन में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं,

  • टीबी की जांच और उपचार
  • शुगर की जांच
  • एचआईवी जांच
  • ब्लड प्रेशर की जांच
  • टूनाट मशीन से टीबी जांच

Related Articles

हेल्थ

Agra News: Dr. Parthasarathi Sharma becomes National Joint Secretary of Ideal Homeopathic Welfare Organization…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. पार्थसारथी शर्मा बने आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय...

हेल्थ

Agra News: Experts at the Homeopathic Congress in Agra said that lack of oxygen can cause cancer…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे होम्योपैथिक कांग्रेस में बोले विशेषज्ञ—आक्सीजन की कमी से...

हेल्थ

Child Fever-Consult Dr. Nishith Agarwal at Pushpanjali Hospital

आगरालीक्स..बच्चों में बार—बार बुखार आना सामान्य नहीं है. छुपी बीमारी का जानना...

हेल्थ

Migraine-Consult Dr. Mridul Sharma at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…हर सिर दर्द माइग्रेन नहीं होता लेकिन जांच जरूरी. अगरा के पुष्पांजलि...

error: Content is protected !!