आगरालीक्स…आगरा में उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल ने ओपन हार्ट सर्जरी में बनाया कीर्तिमान. हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत गुप्ता ने एक साल में किए 100 केस
उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल ने 200 ओपन हार्ट सर्जरी कर नया कीर्तिमान बनाया है। इसमें दिल के ट्यूमर से लेकर दुर्लभ कार्डियक सर्जरी शामिल हैं। प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत गुप्ता ने इनमें से एक साल में 100 केस किए। आगरा मंडल के किसी एक अस्पताल में इतने केस नहीं हुए हैं, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
मुंबई के बीवाईएल नायर, ब्रिज कैंडी, जसलोक और सैफी हॉस्पिटल में सेवाएं दे चुके वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत गुप्ता ने बताया कि एक साल के दाैरान अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी के 100 केस किए गए हैं। इनमें दिल के ट्यूमर की सर्जरी, वाल्व सर्जरी, रैप्चर ऑफ साइनस वल्साल्वा सर्जरी, कंजेनाइटल हार्ट डिजीज सर्जरी शामिल हैं। कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्टिंग में उन्होंने टोटल आर्टेरियल ग्राफ्टिंग जैसी उन्नत तकनीक का उपयोग किया।
डाॅक्टर गुप्ता को जटिल और दुर्लभ कार्डियक सर्जरियों में महारत हासिल है। वे बताते हैं कि विशेषज्ञ चिकित्सक, आधुनिक मशीनें और सेवाभाव के लिए पहचाने जाने वाला उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल एक अलग ही मुकाम हासिल कर चुका है। जब लोग सब जगह से निराश हो जाते हैं तो मरीज के परिजन जीवन की उम्मीद लेकर यहां आते हैं। उन्हें यहां निराश नहीं मिलती।
समर्पण और सफलता की मिसाल
डॉ. पुनीत गुप्ता का कहना है कि जब सेवा,दक्षता और तकनीकी कौशल का संगम होता है, तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। 100 सफल हार्ट सर्जरी चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रमाण ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का भी प्रतीक है। पिता के सपनों को पूरा करने के उद्देश्य से उन्होंने मुंबई से गृहनगर आगरा लौटने का फैसला किया था।