मथुरालीक्स ……वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से सटी शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वे कराने की मांग, सोमवार को कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी, इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि एक जुलाई तय की है।

कोर्ट के आदेश पर वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में कमीशन से सर्वे कराया जाना है। उसी तर्ज पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से सटी शाही ईदगाह मस्जिद का सर्वे कराने की मांग करते हुए सोमवार को एक वादकारी अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने सिविल जज सीनियर डिवीजन ज्योति सिंह की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। उन्होंने ज्ञानवापी परिसर की तरह कमिश्नर नियुक्त कर शाही मस्जिद ईदगाह में भी सर्वे कराने की मांग की है। इस प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी लेकिन शोकावकाश होने के कारण सुनवाई टल गई। महेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व में वाद दायर कर श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से शाही मस्जिद हटाकर पूरी 13.37 एकड़ जमीन ठाकुर केशवदेव को सौंपने की मांग की है। उन्होंने अपने दावे में कहा है कि जहां पर वर्तमान में शाही ईदगाह है वहां पर भगवान कैशवदेव का प्राचीन मंदिर है। औरंगजेब ने मंदिर तुड़वाकर ईदगाह का निर्माण कराया था, इसके अवशेष आज भी मौजूद हैं।