आगरालीक्स ….आगरा में सर्दी खत्म होने का काउंट डाउन शुरू हो गया है, जानें पूरे सप्ताह कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में संडे को धूप निकलने से सुबह सुबह सर्दी कम महसूस हो रही है, ठंडी हवा चलने से धूप निकलने के बाद भी लोगों को सुबह सुबह जैकेट पहननी पड़ रही है। लेकिन दोपहर में धूप तेज होने पर स्वेटर और जैकेट की जरूरत महसूस नहीं होगी। मगर, शाम के बाद सर्दी लगने लगेगी और रात में सर्दी रहेगी।
24 से 25 डिग्री के बीच रहेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 फरवरी तक सुबह और रात में सर्दी रहेगी और दोपहर में तापमान 25 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 18 फरवरी के बाद सर्दी कम होने लगेगी।
आईएमडी का अनुमान
13-Feb 10.0 24.0 Mainly Clear sky
14-Feb 9.0 25.0 Mainly Clear sky
15-Feb 10.0 24.0 Mainly Clear sky
16-Feb 10.0 24.0 Mainly Clear sky
17-Feb 11.0 25.0 Mainly Clear sky
18-Feb 12.0 25.0 Mainly Clear sky