आगरालीक्स… आगरा में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए पॉश पदम प्राइड ने पेश की मिशाल, मास्क और हाथों को सैनेटाइजर कराने के बाद सोसायटी में प्रवेश।
आगरा की पॉश सोसायटी पदम प्राइड में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क और सैनेटाइजर अनिवार्य कर दिया गया है। सोसायटी में प्रवेश करने वाले लोगों को मास्क दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही हाथों को सैनेटाइजर कराया जा रहा है। सोसायटी के समाजसेवी राजेंद्र मोहनानी और डॉ अपूर्व मित्तल की पहल पर सोसायटी में कोरोना की रोकथाम के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए मुकेश मोटवानी ने सैनिटाइजर उपलब्ध कराया है। सोसायटी में आने वाले सभी आगंतुको ,गार्ड , सफ़ाई कर्मचारियों , ड्राइवर को मास्क दिया जा रहा है।
सोसायटी के लोग भी सजग
पदम प्राइड में रहने वाले लोग मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोई भी व्यक्ति मास्क पहने बिना अंदर नहीं जा रहा है। इसी तरह हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही घर में जा रहे हैं।