Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Heartbreaking incident: Three brothers died due to drowning in the pond while playing…#agranews
टॉप न्यूज़मथुरा

Heartbreaking incident: Three brothers died due to drowning in the pond while playing…#agranews

252

आगरालीक्स…हृदयविदारक घटना. खेलते समय तीन सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत. 8, 11 और 13 साल के थे तीनों…परिजनों में चीख पुकार

आगरा मंडल के मथुरा जिले में गुरुवार दोपहर को हृदयविदारक घटना सामने आई हे. खेलते समय तीन सगे भाई खेलते समय तालाब में गिर गए जिसमें डूबने से तीनों की मौत हो गई. तीनों की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

मगोर्रा गांव की घटना
घटना सौंख थाना क्षेत्र के मगोर्रा गांव की है. यहां के रहने वाले सुंदर सिंह के तीन बेटे 13 वर्षीय सोनू, 11 वर्षीय पंकज और 8 वर्षीय मोनू गांव में हो रहे एक भंडारा खाने गए थे. तीनों भंडारा खाकर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में तालाब के पास एक बरगद के पेड़ के नीचे खेलने लगे. खेलते समय सोनू की चप्पल तालाब में गिर गई जिसे निकालने के लिए वह झुका लेकिन पैर फिसलने से पानी में चला गया. वहां गहरा गड्ढा होने से वह उसमें डूबने लगा. भाई को डूबता देख दोनों भाई मोनू और पंकज और मोनू उसे बचाने के लिए पहुंचे लेकिन वह भी तालाब में डूबने लगे, इस पर तीनों ने मदद के लिए आवाज लगाई. वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब उन्हें देखा तो वे रुके और आसपास के लोगों को आवाज लगाकर बुलाया. राहगीरों ने तीनों को रस्सी और डंडों की मदद से बाहर निकाला.

परिजन व अन्य ग्रामीण आनन—फानन में तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां डॉक्टरों ने तीनों का मृत घोषित कर दिया. एक साथ तीनों भाइयों की मौत से परिजनेां में चीत्कार मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Hema Malini presented a soulful portrayal of ‘Maa Ganga’ at the Brajraj Utsav

मथुरालीक्स…ब्रजरज उत्सव में हेमा मालिनी बनी ‘मां गंगा’. 78 की उम्र में...

टॉप न्यूज़

MLC Election Agra 2026: 45.95% voting for the Graduates’ constituency, and 56.28% for the Teachers’ constituency in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए स्नातक में 45.95 प्रतिशत तथा शिक्षक...

मथुरा

Saint Premanand Maharaj arrived at Kelikunj Ashram after 14 days; a large crowd gathered for his darshan

मथुरालीक्स…14 दिन बाद केलिकुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज. दर्शन को उमड़ी...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Faith, Devotion and Service: Shri Chitrakoot Dham Parivar to Visit Chitrakoot from Agra

आगरालीक्स…संत सेवा और सनातन धर्म जागरूकता के संकल्प के साथ चित्रकूट धाम...

error: Content is protected !!