Friday , 5 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Heat waves running in Agra: Record temperature in this season on Wednesday#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Heat waves running in Agra: Record temperature in this season on Wednesday#agranews

151

आगरालीकस…(30 June 2021 Agra News) आगरा में गर्मी बना रही रिकॉर्ड. दिन में आसमान से बरस रही आग. बुधवार को इस सीजन में सबसे अधिक गर्म रहा आगरा. आगे ऐसा रहेगा मौसम

दोपहर में बरस रही आग
आगरा में भीषण गर्मी पड़ रही है. आए दिन गर्मी रिकॉर्ड बना रही है. बुधवार को तो मानो दोपहर में ऐसा लगा जैसे आसमान से आग बरस रही हो. लोग गर्मी के कारण बेचैन हो रहे हैं. गर्मी से राहत मिलने के भी कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं. पिछले कई दिनों से गर्मी का ऐसा ही हाल है. सुबह से ही सूरज की तेज किरणें धरती को झुलसाना शुरू कर देती हैं. सुबह 10 बजे के बाद से ही घर से बाहर निकलना धूप में मुश्किल हो रहा है. गर्मी इतनी अधिक है कि पंखे, कूलर फेल हो गए हैं. वहीं गर्मी से रात को भी चैन नहीं मिल रहा हे. हवा बिल्कुल नहीं चल रही है. रात के समय का तापमान भी इस समय 30 डिग्री के आसपास है.

प्रदेश में सबसे गर्म रहा आगरा
आगरा में गर्मी का आलम ऐसा है कि बुधवार को आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा. आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 43.7 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूतनम तापमान भी 29.7 डिग्री रहा. आगरा के बाद प्रदेश में झांसी दूसरा सबसे गर्म शहर रहा जहां तापमान 42 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया.

गर्मी से नहीं मिलने वाली राहत
इधर आगरा को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक सप्ताह तक तो आगरा का मौसम इसी तरह से रहने वाला है. मौसम साफ रहेगा और इस दौरान न तो कोई बारिश की संभावना जताई गई है और न ही बादल छाने की. ऐसे में आगरावासियों को फिलहाल गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान

01-Jul31.041.0Mainly Clear sky
02-Jul30.041.0Partly cloudy sky
03-Jul29.040.0Partly cloudy sky
04-Jul28.042.0Partly cloudy sky
05-Jul30.041.0Partly cloudy sky
06-Jul29.041.0Partly cloudy sky
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

error: Content is protected !!