आगरालीक्स…(30 June 2021 Agra News) आगरा में दिनदहाड़े बंधक बनाकर लूट से फैली सनसनी. घर में घुसकर गन प्वाइंट पर लाखों की कैश और ज्वेलरी लूटने का आरोप. पुलिस मौके पर
आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसकर गन प्वाइंट पर परिवार को बंधक बनाकर लूट का मामला सामने आया है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई है. पुलिस मौके पर है और जांच की जा रही है. मामला थाना सदर के शहीद नगर का है. यहां भगत सिंह चौराहा स्थित पर एक दर्जी अपने परिवार के साथ रहता है. बुधवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि घर में घुसकर बदमाश गन प्वाइंट पर लाखों की कैश और ज्वेलरी लूट कर ले गए हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार बदमाश एलआईसी एजेंट बनकर घर में घुसे थे. इधर पुलिस ने घर में घुसकर छानबीन कर रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घर के लोगों से पूछताछ कर रही है.

पीड़ितों के अनुसार एलआईसी एजेंट बनकर आए तीन बदमाशों ने अंदर आने के बाद पानी मागा और जैसे ही अंदर पानी लेने गए उन्होंने हथियारों के दम पर बंधक बना लिया. मुंह व हाथ पैर पर टेप लगाकर बांध दिया. बदमाश करीब आधा घंटे तक नकदी और आभूषण समेत करीब दो लाख का माल लूट कर ले गए हैं. पुलिस आसपास के सीसीटीवी चेक कर रही है. एसपी सिटी का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.