आगरालीक्स…आगरा ही नहीं देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में. 50°C रहा इस शहर का तापमान. महाराष्ट्र के इस जिले में धारा 144 लागू…
आगरा में लोग प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे हैं. आज का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन आगरा ही नहीं बल्कि देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं. इनमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और गुजरात हैं. जहां हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है.
राजस्थान का फलौदी देश का सबसे गर्म शहर रहा. यहां का तापमान लगातार दूसरे दिन 50 डिग्री सेल्सियस रहा. राजस्थान में गर्मी का आलम ये है कि पिछले तीन दिनों में 22 लोगों की मौत हो चुकी है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोगों को गर्मी से बचाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल्स की टाइमिंग आधी की गई है.
महाराष्ट्र के अकोला में आज 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. यह राज्य का सबसे गर्म शहर रहा. यहां के जिला कलक्टर ने पब्लिक गैदरिंग रोकने के लिए शहर में धारा 144 लागू कर दी है.