Heavy rain in Agra on Saturday afternoon #agranews
आगरालीक्स(25th September 2021 Agra News)… आगरा में फिर बदला मौसम. शहर के कई इलाको में तेज बारिश.
मौसम का बदला मिजाज
आगरा में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। सुबह से ही बादल छाए हुए थे। ठंडी हवाएं चल रही थीं। ऐसे में शनिवार दोपहर—दोपहर होते—होते बारिश शुरू हो गई। संजय प्लेस, दिल्ली गेट, एमजी रोड, धाकरान चौराहा समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई।
अधिकतम तापमान
हवा में नमी के कारण तापमान गिर गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे आ गया। यह 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
28 सितंबर तक बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम को भी जोरदार बारिश हो सकती है। इसके अलावा 28 सितंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। रविवार और सोमवार को भी एक या दो स्पैल में बारिश हो सकती है।