नईदिल्लीलीक्स… ( 6 april ) । चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 475 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से भारी मतदान जारी है। इस दौरान छिटपुट घटनाओं की शिकायत मिली है।
इन सीटों पर 5,857 प्रत्याशी मैदान में हैं। बंगाल और असम में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। असम में आज मतदान पूर्ण हो जाएगा, जबकि पश्चिम बंगाल में अभी पांच चरणों का मतदान होना बाकी है। वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आज एक ही चरण में मतदान सम्पन्न हो जाएगा।

कहां कितने फीसदी मतदान
दोपहर दो बजे तक
असम में 53.23 प्रतिशत,
केरल में 47.39 प्रतिशत
पुडुचेरी में 53.35 प्रतिशत
तमिलनाडु में 40.93 प्रतिशत
पश्चिम बंगाल 53.89 प्रतिशत
सुबह 12 बजे तक मतदान
12 बजे तक पश्चिम बंगाल में 34.71 प्रतिशत मतदान हो चुका है। पडुचुरे में सर्वाधिक 35.59 प्रतिशत, तमिलनाडु में 20.84 प्रतिशत, केरल में 30.01 प्रतिशत औऱ असम में 33.18 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।
भाजपा का टीएमसी पर आरोप
पश्चिमी बंगाल में भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडे दगीरा बादुलदगा में लोगों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। दक्षिण 24 परगना की डायमंड हार्बर सीट से भाजपा के उम्मीदवार दीपर हलधर ने इस बाबत चुनाव आयोग से शिकायत की है।
डीएमके पर पैसे बांटने का आऱोप
भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में डीएमके पर मतदाताओँ को पैसे बांटने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रत्याशी खुशबू सुंदर ने इस संबंध में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
टीएमसी नेता के घर मिली ईवीएम
पश्चिम बंगाल के उलबेड़िया में टीएमसी नेता घर से ईवीएम और वीवीपेट बरामद हुई है। इस मामले में चुनाव आयोग ने सेक्टर ऑफिसर तपन सरकार को सस्पैंड कर दिया है। आयोग ने बताया कि ईवीएम औऱ वीवीपेड रिजर्व थीं, जिसे अब चुनाव प्रक्रिया से हटा लिया गया है। इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पांच अधिकारी निलंबित
असम के दीमा हसाओ जिले में एक बूथ पर सिर्फ 90 मतदाता थे लेकिन ईवीएम में 171 वोट पड़ गए शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।