आगरालीक्स.. आगरा में आंधी का कहर, निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, तीन घायल।
आगरा में शाम चार बजे धूल भरी आंधी से लोग सहम गए। रात तक आंधी चलती रही, आंधी में पेड टूट गए, होर्डिंग भी गिर गए। वहीं, नाई की सराय के पास गांव बम्बा में निर्माणाधीन तीन मंजिला बिल्डिंग की दीवार गिर गई। दीवार के नीचे एक बच्चा सहित तीन लोग दब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, इसमें से एक बच्चे की मौत हो गई।
तेज हवा के साथ बूंदाबांदी
मंगलवार रात को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होती रही। इससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को धूप निकलेगी।
आईएमडी का अनुमान
24-Mar 18.0 37.0 Mainly Clear sky
25-Mar 18.0 34.0 Clear sky
26-Mar 17.0 34.0 Clear sky
27-Mar 18.0 35.0 Clear sky
28-Mar 20.0 37.0 Sunny Day
29-Mar 20.0 38.0 Sunny Day