आगरालीक्स ..आगरा के लिए अच्छी खबर है। India Book of Records Holder युवा लेखक यजत शर्मा ने 14 साल की उम्र में एक ट्राईलाजी (Trilogy) लिखी है। TRILOGY की तीन पुस्तकों का शीर्षक है- Quest for the Arcane Crown (क्वेस्ट फॉर द आर्केन क्राउन), The Skull Warrior (द स्कल वारियर) और The Pages of Destiny (द पेज ऑफ डेस्टिनी)। तीनों पुस्तकें बच्चों की साहसिक श्रेणी में अमेज़न की बेस्टसेलर सूची में नंबर 1, 2 और 3 पर ट्रेंड कर रही हैं।
यजत शर्मा आगरा निवासी डॉ ऋतु द्विवेदी के पुत्र हैं। डॉ ऋतु द्विवेदी ने सन् 1992 में एसएन मेडिकल कालेज, आगरा पढ़ाई की और वर्तमान में वे मैक्स अस्पताल दिल्ली में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। यजत के पिता अनीश प्रसाद एक IPS अधिकारी हैं और भारतीय पुलिस सेवा में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर त्रिपुरा में तैनात हैं। यजत के नाना नरेन्द्र पाल द्विवेदी और नानी पुष्पा द्विवेदी फ्रैन्डस विहार में रहते हैं। यजत के ताऊजी देवेन्द्र नाथ दुबे, जो कि आगरा में शाहगंज में रहते हैं – ने आगरालीक्स को बताया कि कोरोना की स्थिति के कारण, यजत शर्मा की trilogy समारोह का आयोजन उनके परिवार और दोस्तों द्वारा 21 मार्च, 2021 को शाम 5:30 बजे ज़ूम / फेसबुक लाइव के माध्यम से किया गया । यह आयोजन एक अभूतपर्व घटना रही क्योंकि युवा लेखक को आशीर्वाद देने के लिए भारत और दुनिया भर के विभिन्न देशों के तीन हजार से अधिक लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। फेसबुक लाइव के माध्यम से अनेक आगरावासीयों की भी उच्च भागीदारी थी। यह कार्यक्रम आगरालीक्स के फेसबुक पेज पर लाइव चला था।
देवेन्द्र दुबे ने बताया कि समारोह में प्रमुख बुद्धिजीवियों, उच्च गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, प्रमुख पत्रकारों, प्रतिष्ठित लेखकों, साहित्यकारों और यजत के मित्रों और परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। देवेन्द्र स्वयं भी अपने परिवार के साथ facebook live में मौजूद थे।
अनीश (साधो संघ के संस्थापक), प्रो औशेश गुप्ता (त्रिपुरा विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार), श्री अमिताव घोष (भारतीय विद्या भवन, रायपुर के संस्थापक प्राचार्य) और प्रशांत पाठक (लेखक और प्रकाशक) ने लेखक यजत के बारे में बातें कहीं और इतनी कम उम्र में उनके शानदार काम से देश का नाम रौशन करने के लिए प्रशंसा की। यजत के परिवार से चाचा रवींद्र नाथ दुबे और सोनल अग्निहोत्री ने लेखक के व्यक्तिगत जीवन और दिनचर्या के बारे में जानकारी दी।
यजत के सम्पूर्ण TRILOGY उत्सव का वीडियो लेखक के YouTube चैनल- https://youtube.com/c/authoryajat पर देखा जा सकता है।
चौदह वर्ष के इस ऑथर की उपलब्धि पर आगरावासियों को गर्व है।