आगरालीक्स…(2 January 2022 Agra News) आगरा में अब इस रोड से नहीं गुजर सकेंगे भारी वाहन. बस, ट्रक, ट्रॉला जैसे बड़े वाहनों की एंट्री बंद….
ईदगाह रेलवे पुल पर लगे हाइट बैरियर
आगरा के लोगों के लिए जरूरी खबर है. ईदगाह से खेरिया मोड़ की ओर जाने वाले पुल पर अब भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है. रविवार को रेलवे ने पुल के दोनों छोरों पर हाइट बैरियर लगा दिया हैं. इनकी ऊंचाई 2.90 मीटर रखी गई है. इसके तहत अब पुल से बस, ट्रक और ट्रॉला जैसे बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे. रेलवे ने इसका कारण पुल का जर्जर होना बताया है. रेलवे के इस कदम के कारण अब यहां से खेरियामोड़ होकर जगनेर की ओर जाने वाले सभी वाहन दूसरे रास्ते से होकर जाएंगे.

चार दशक पुराना है ये पुल
रेलवे के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि चार दशक पहले बने इस पुल की हालत इस समय जर्जर है. रेलवे के इंजीनियर पुल की पूरी निगरानी रखे हुए हैं. समय समय पर यहां पर मरम्मत का भी काम किया जाता है. भारी वाहनेां को रोकने के लिए आज रविवार से यहां पर हाइट बैरियर लगाए गए हैं.