मथुरालीक्स …टीले की मिट्टी धंसने से कई मकानों की दीवार गिरी, मलबे में लोग दबे, एक की मौत। मलबे हो हटाकर फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। ( Mathura News : One died after Houses wall collapse, Rescue operation continue, Video:Mathura)
मथुरा के गोविंद नगर के शाहगंज दरवाजे के पास बने टीले के आस पास वहां के रहने वाले लोग दीवार लगवा रहे थे जिससे बारिश में टीले की मिटटी धंसने पर उनके मकान को कोई नुकसान ना हो, टीले के बगल से ही करीब एक दर्जन मकान हैं कई मकान बहुमंजिला भी हैं।
टीले की मिट्टी धंसते ही मकानों की दीवारें गिरीं
रविवार को टीले के बगल से दीवार बनाने का काम चल रहा है, मजदूरों ने नींव खोदने के बाद दीवार बनाना शुरू किया, इसी दौरान टीले की मिट्टी धंस गई, टीले की मिट्टी धंसते ही एक के बाद एक कई मकानों का टीले की तरफ का हिस्सा गिरने लगा, लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही कई मकानों की दीवार गिर गई। इसमें लोग दब गए।
एक की मौत, मलबे से बाहर निकाले जा रहे लोग
हादसे में एक की मौत हो गई है, जेसीबी से मलबा हटाने के बाद उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य चल रहा है।