उत्तराखंडलीक्स…. चार धाम यात्रा चल रही है, उत्तरकाशी जिले में यात्रियों को लेकर जा रहा हेलीकाप्टर क्रैश, 5 की मौत, दो गंभीर घायल। ( Helicopter crash in Uttarkashi, Five died, Two injured#Agra )
गंगोत्री, यमुनौत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो चुकी है। एक निजी कंपनी का हेलीकाप्टर गुरुवार सुबह उत्तरकाशी जिले में क्रैश हो गया। उत्तरकाशी में जंगल में हेलीकाप्टर गिरा,रेस्क्यू के लिए टीम पहुंच गई। हेलीकाप्टर में सात लोग थे, इसमें से पांच की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर है।
सात लोग थे हेलीकाप्टर में
हेलीकाप्टर में 5 महिलाएं, दो पुरुष और एक पायलट सवार था। हादसे में पांच की मौत हो गई और दो घायल हैं।