आगरालीक्स… वीडियो न्यूज …आगरा में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, 15 हजार का ईनाम बदमाश घायल। ( Agra News Video: Rs 15000 rewardy arrested in Police encounter#Agra )
आगरा में ज्वैलर के शोरूम में चोरी करने वाले 15 हजार के ईनामी बदमाश, टेढ़ी बगिया के रहने वाले मिलर उर्फ मिलन की पुलिस तलाश में जुटी थी। पुलिस को मिलन के जीआईसी मैदान के पास होने की जानकारी मिली, पुलिस ने मिलन को घेर लिया।
मुठभेड़ में घायल
पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग कर दी, जवाबी फायरिंग में बदमाश मिलन के पैर में गोली लगी। मिलन को एसएन में भर्ती कराया गया।