आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में नगर निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान पर लगी रोक. हाईकोर्ट ने प्रस्तावित आरक्षण प्रक्रिया पर लगाया स्टे…
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान करने पर हाईकोर्ट ने रोक लका दी है. यूपी सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव के लिए प्रस्तावित आरक्षण प्रक्रिया पर हाईकोर्ट द्वारा स्टे कर दिया गया है. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य निर्वाचन आयोग को निकाय चुनाव की अधिसूचना मंगलवार तक जारी करने से रोका है. निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने के मुद्दे पर दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सरकार से जवाब मांगा है. इसका पूरा ब्यौरा कल हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में पेश किया जाएगा, इसके बाद फिर मामले की सुनवावई होगी. तब तक राज्य निर्वाचन आयोग को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने से हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है.

बता दें कि यूपी नगर निकाय चुनाव में इस बार 762 सीटों पर मतदान होना है. इसमें 17 नगर निगम शामिल हैं जबकि 200 नगर पालिका और बाकी नगर पंचायतों में चुनाव होना है. आगरा में नगर निगम के अलावा 7 नगर पंचायत और 5 नगर पालिका पर चुनाव होना है. मेयर सहित नगर पालिका और नगर पंचायत परिषद के अध्यक्षों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है. आगरा नगर निगम में मेयर सीट के लिए महिला अनुसूचित जाति को सीट दी गई है.