Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Pledge to clean river taken in Yamuna Aarti at Kailash Ghat in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Pledge to clean river taken in Yamuna Aarti at Kailash Ghat in Agra…#agranews

136

आगरालीक्स…आगरा के कैलाश घाट पर यमुना आरती कर लिया संकल्प. यमुना की साफ़ सफाई की छेड़ी मुहीम

श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी की ओर से प्राचीन कैलाश मंदिर के घाट को स्वच्छ बनाने के साथ साथ उस घाट पर यमुना मैया की आरती करते हैं. यमुना माँ की आरती बहुत ही हृदयस्पर्शी है। जब यमुना नदी के किनारे इन भावों को गाया जाता है तो बहुत ही प्यारा अनुभव होता है। ऐसा लगता साक्षात् श्री कृष्णा रंग में यमुना महारानी हमें आशीर्वाद दे रही है। सब जानते हैं कि नदियों के किनारे ही अनेक मानव सभ्यताओं का जन्म और विकास हुआ है। नदी तमाम मानव संस्कृतियों की जननी है। प्रकृति की गोद में रहने वाले हमारे पुरखे नदी-जल की अहमियत समझते थे। लेकिन अब इस आधुनिक युग में लोगों के ज़हन से ये बात निकलती जा रही है। लोगों ने तो जैसे नदियों को अपनी गन्दगी विसर्जन करने का जरिया मात्र बना लिया है और आज यमुना कि जो हालत है वो किसी से छुपी नहीं है लोगों के इसी आधुनिक नजरिये ने यमुना नदी को नाले में तब्दील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।यदि हम यमुना कि बात करें तो इसकी सफाई का मुद्दा हमेशा से ही सुर्ख़ियों में रहा है।इसकी सफाई को लेकर भारत सरकार की तरफ से न जाने कितने ही दावे किये गये। लेकिन गंगा कि सफाई सिर्फ एक मुद्दा ही बनकर रह गई है।लेकिन इस बात कि तर्ज पर कि करने कि चाह और निष्ठा हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है।हां यमुना का उद्धार किया जा सकता है।इसके लिए कुछ दीर्घकालीन प्रयास को स्वत:स्फूर्त तरीकों से क्रियान्वयन करने की जरूरत होगी।

इसी का बीड़ा उठाया है प्राचीन कैलाश मंदिर गौरव गिरी ने. उन्होंने कहा कि यमुना के सफाई के लिए मुहीम छेड़ने वाली संस्था ने इस अभियान को फीका नही पड़ने दिया और इसके लिए उन्होंने यमुना के लिए यहाँ आरती और पूजा हैं। यहाँ आरती का आयोजन देखने लायक होता है। जब से यह अभियान शुरू किया है तब से अब तक आरती के साथ-साथ कई अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं आपको यह बता दें कि अभी तक इस सम्बन्ध में किये गये सभी कार्य सरकार की मदद के बीना ही किये गए हैं।

श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी संस्थापक अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा का कहना है कि वो यमुना को गंदगी और प्रदूषण मुक्त देखना चाहते हैं और जब तक इस अभियान को आगे नहीं बढ़ाया जायेगा तब तक लोगो में यमुना की साफ़ सफाई के प्रति नजरिया बदलने में थोड़ी समस्या होगी। उन्होंने कहा हमारा यह प्रयास है कि हम अधिक से अधिक लोगों को यमुना को स्वच्छ और साफ़ रखने कि और अग्रसर कर सकें और हमारा यह अभियान बढ़ता जाए। आरती के मुख्य अतिथि ताज प्रेस अध्यक्ष सुनयन शर्मा, नितेश शर्मा, पंडित ज्ञानेंद्र गौतम, दघीच, देवेंद्र सिंह, भावना जादौन, गिरीश बघेल, डॉ विवेक गौतम, सागर गिरी, अमित सारस्वत, दीपक सारस्वत, नकुल सारस्वत आदि।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!