Sunday , 7 December 2025
Home Travel Highest demand for Air connectivity from Agra to these cities…know here#agranews
Travelआगराटूरिज़्म

Highest demand for Air connectivity from Agra to these cities…know here#agranews

आगरालीक्स….(26 August 2021 Agra News) आगरा से इन शहरों के लिए फ्लाइट की सबसे ज्यादा डिमांड. अभी अहमदाबाद, बेंगलोर के लिए लगातार चल रहीं. जल्द मुंबई और भोपाल के लिए दोबारा होंगी शुरू

अभी इन शहरों के लिए आगरा से जा रही फ्लाइट
आगरा से एयर कनेक्टिविटी चालू होने के बाद से आगरा के कारोबारियों और बाहर से लगातार आने—जाने वालों के लिए काफी राहत मिली है. आगरा से इस समय अहमदाबाद और बेंगलोर के लिए लगातार अपने शेड्यूल के हिसाब से फ्लाइट संचालित हो रही हैं. मुंबई के लिए भी आगरा से फ्लाइट संचालित है लेकिन फिलहाल किसी कारणों से इसे कैंसिल किया हुआ है लेकिन आने वाले एक या दो दिन में आगरा से मुंबई के लिए भी फ्लाइट सुचारू हो जाएगी. इनके अलावा डोमेस्टिक फ्लाइट इंडिगो द्वारा ही जल्द आगरा से भोपाल के लिए भी एयर कनेक्टिविटी शुरू करने की जानकारी मिली है.

इन शहरों के लिए सबसे ज्यादा डिमांड
आगरा से अन्य शहरों के लिए भी एयर कनेक्टिविटी की डिमांड लगातार की जा रही है. जिन शहरों के लिए आगरा से फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही है उनमें पटना, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, बरेली के अलावा अमृतसर, गोवा, कोलकाता, दिल्ली, हैदराबाद, अमृतसर शामिल हैं. लोगों का कहना है कि आगरा से इन शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू की जाएं तो काफी बेहतर होगा. बता दें कि आगरा से गोवा और दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट चल रही थी लेकिन कोविड की दूसरी लहर के कारण इस फ्लाइट कासे बंद कर दिया गया.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 7th December 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Educator Tushar Singhal honored Police Commissioner Deepak Kumar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अनअकेडमी के UNSAT सम्मान समारोह में एजुकेटर तुषार सिंहल ने...

आगरा

Agra News: Tributes paid to Baba Saheb on his death anniversary in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को किया नमन. विवि के...

आगरा

Agra News: Girl Student beaten up in school…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्कूल में छात्रा के साथ मारपीट का आरोप. छात्रा के...

error: Content is protected !!