Friday , 1 May 2026
Home आगरा 14 people died due to drinking spurious liquor in Agra#agranews
आगरा​क्राइम

14 people died due to drinking spurious liquor in Agra#agranews

151

आगरालीक्स…(26 August 2021 Agra News) आगरा में जहरीली शराब पीने से मौतों की संख्या हुई 14. रक्षाबंधन से शुरू हुआ मौतों का सिलसिला जारी. कई मुकदमे दर्ज. शासन भी सख्त

14 हुई मौतों की संख्या
आगरा में जहरीली शराब पीने से हो रही मौतों का आंकड़ा गुरुवार को भी बढ़ गया. आगरा में बुधवार तक 10 मौतें जहरीली शराब से हुई थी लेकिन गुरुवार को चार और मौतें होने से अब आगरा में ये संख्या अब 14 हो गई है. इधर शासन भी आगरा में हो रही मौतों की वजह से सख्त रुख अपना रहा है. इस मामले में अभी तक तीन थानों में 9 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं. बढ़ती सख्ती को देखते हुए अभी तक आगरा में एडीजी द्वारा तीन थाना प्रभारी सहित नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के बाद अब आबकारी विभाग ने भी तीन सिपाही को निंलंबित कर दिया गया है, जबकि दो निरीक्षकों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है.

गुरुवार को इन लोगों की हुई मौत
रक्षाबंधन से जहरीली शराब पीने से आगरा में मौतों का सिलसिला जारी है. सोमवार और मंगलवार को ताजगंज के देवरी गांव के रहने वाले रामसहाय, ताराचंद, सुनील और चंद्रपाल की मौत हुई थी तो वहीं डौकी के कौलारा कलां मे अनिल, रामवीर राधे की मौत के अलावा बरकुला गांव के गयाप्रसाद की भी मौत हो चुमकी है. शमसाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी जहान में सगे भाई रूप सिंह व राजू भी जहरीली शराब पीने से काल के गाल में समा चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को भी गढ़ी जहान, गढ़ी गजेंद्र और महरमपुर में 4 लोगों की मौत हुई है.

इन पर हुई कार्रवाई
शासन के सख्त रुख के चलते अभी तक तीन थाना प्रभारी सहित नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है. अब आबकारी विभाग ने भी तीन सिपाहियों को निंलंबित कर दिया है, जबकि दो निरीक्षकों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Experts have advised changes to the office environment to address deteriorating mental health in Agra

आगरालीक्स…’कर्मचारी पर तनाव भारी!’ डेड लाइन, टारगेट, प्रॉफिट मार्जिन में उलझे लोग,...

आगरा

Obituaries of Agra on 1st May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Three arrested for attempting to sell land using forged documents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेची जा रही थी. पुलिस ने...

आगरा

Agra News: GM of North Central Railway inspected these stations, including Agra Cantt and Idgah…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट, ईदगाह सहित इन स्टेशनों का उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक...

error: Content is protected !!