Himachal Pradesh: 71 dead so far in devastation caused by rain, Air Force engaged in relief and rescue operations, CM conducted aerial survey
नईदिल्लीलीक्स… हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही के बाद भारतीय वायुसेना राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। अब तक 71 लोगों की मौत। सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण।
हिमाचल प्रदेश की शिक्षण संस्थाएं आज बंद
हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है और बाढ़ से बुरे हालात हैं। राज्य की सभी शिक्षण संस्थाओं को बंद रखा गया है।
हैलीकॉप्टर से निकाला जा रहा लोगों को
भारतीय वायुसेना बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। बाढ़ में फंसे लोगों को हैलीकॉप्टर से निकाला जा रहा है। राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। स्थानीय स्तर पर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम भी चल रहा है।
सीएम ने किया हवाई सर्वेक्षण
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज आज हवाई सर्वेक्षण के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।