Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Hindu organizations surrounded hotel on fear of love jihad in Agra #agranews
agraleakscrimeआगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Hindu organizations surrounded hotel on fear of love jihad in Agra #agranews

152

आगरालीक्स(30th September 2021 Agra News)… हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने होटल घेरा. गुरुग्राम की युवती समेत शाहगंज का युवक मिला.

गुरुग्राम में साथ करते हैं नौकरी
ताजगंज थाना क्षेत्र में होटल बेस्ट क्वीन है। होटल में पुणे की रहने वाली युवती ठहरी हुई थी। वह गुरुग्राम में नौकरी करती है। उसके साथ वहां पर शाहगंज का रहने वाला युवक भी नौकरी करता है। वह भी इसी होटल में ठहरा था। इसी बीच हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को किसी ने लव जेहाद की सूचना दी। तब बुधवार देर रात कार्यकर्ताओं ने होटल को घेर लिया। वे नारेबाजी करने लगे। होटल मालिक की सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस भी पहुंच गई।

युवती ने नहीं की पुलिस से शिकायत
पदाधिकारियों ने पुलिस को मामला बताया। लव जेहाद की आशंका जताई। पुलिस को होटल में वही युवक और युवती मिले। तब पुलिस ने उससे पूछताछ की। सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह ने बताया कि युवती ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी मर्जी से गुरुग्राम से युवक के साथ आई है। उसके परिवारवालों को इसकी जानकारी है। उन्होंने बताया कि हिंदू संगठन के माध्यम से इसकी जानकारी हुई थी। अभी युवती ने शिकायत नहीं की है।

युवक की बहन ने लगाया चोरी का आरोप
इधर युवक की बहन ने शाहगंज थाने में शिकायत की कि युवक घर से पांच लाख रुपये चोरी करके आया है। ताजगंज थाना पुलिस ने शाहगंज पुलिस से जानकारी की। इसके बाद थाना शाहगंज पुलिस पहुंची और युवक को ले आई। सीओ ने बताया कि युवक की बहन ने पांच लाख रुपये की चोरी का आरोप लगाया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!