Thursday , 4 June 2026
Home agraleaks Union State Culture Minister shocked to hear two tickets in Agra monuments#agranews
agraleaksआगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Union State Culture Minister shocked to hear two tickets in Agra monuments#agranews

153

आगरालीक्स (30th September 2021 Agra News)… आगरा के स्मारकों में दो टिकट की बात सुनकर चौंके केेंद्रीय राज्य संस्कृति मंत्री. कहा, इसका नहीं पता. बेबी ताज में किया फीडिंग सेंटर का शुभारंभ.

आज दो स्मारकों का किया भ्रमण
केेंद्रीय राज्य संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कल से आगरा में हैं। वह गुरुवार सुबह एत्मादउद्दौला स्मारक पहुंचे। वहां उन्होंने स्मारक को देखने के बाद बेबी फीडिंग रूम का शुभारंभ किया। इसके बाद वह वह आगरा किला पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्यूमेंट्री रूम का उद्घाटन किया। अफसरों ने बताया कि इसके माध्यम से सीनियर सिटीजन और अन्य पर्यटक जो आगरा किला घूम नहीं सकते हैं, वे यहां बैठकर स्मारक की जानकारी ले सकेंगे।

दो टिकट के सवाल पर चौंक गए मंत्री जी
जब पर्यटकों ने सवाल किया कि आगरा के स्मारकों में प्रवेश के लिए दो टिकटें लेनी पड़ती हैं, जबकि देश में कहीं भी अन्य स्मारकों में ऐसा नहीं होता है। इस पर मंत्री ने कहा कि ये बात उन्हें नहीं मालूम। अगर ऐसा है तो वह इसका पता कराएंगें।

स्मारक पर केंद्रीय मंत्री को जानकारी देते एएसआई पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार

आनलाइन टिकट बुक करने की समस्या बताई
केेंद्रीय राज्य संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आगरा किले में पर्यटकों से बात की तो पर्यटकों ने बताया कि आॅनलाइन टिकट बुक कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर उन्होंने साथ चल रहे एएसआई अफसरों को इसे दूर करने के निर्देश दिए।

नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने की चल रही बात
इसके बाद केेंद्रीय राज्य संस्कृति मंत्री ने मीडिया से कहा कि आगरा में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने को बात चल रही है। आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह जरूरी है। ताकि पर्यटक यहां रात में रुक सकें। अफसरों से कहा है कि वह इस बारे में बताएं। अभी कल ही हमने होटल एसोसिएशन समेत तमाम टूरिस्ट गाइडों से बात की है। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री ने पर्यटन कारोबारियों संग बैठक कर चुनावी घोषणा-पत्र के लिए सुझाव मांगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!