Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Holi 2021: UP government issued guidelines regarding celebration# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Holi 2021: UP government issued guidelines regarding celebration# agranews

209

आगरालीक्स…होली सेलिब्रेशन को लेकर यूपी सरकार ने जारी की गाइडलाइंस. होली पर होने वाली पार्टियों और बड़े आयोजनों के साथ शराब पार्टी व रेन डांस पार्टी पर बड़ा निर्णय…

होली के त्योहार को लेकर प्रदेश सरकार ने गाइडलाइंस जारी की है. प्रदेश सरकार की कोशिश है कि होली पर संक्रमण न फैले. गाइडलाइंस पर उन्होंने होली खेलने पर तो पाबंदी नही लगाई है लेकिन त्योहार पर कुछ सख्ती जरूर की जाएगी. गाइडलाइन के अनुसार हर शहर में होली पर होने वाले बड़े आयोजनों की अनुमति प्रशासन से लेनी होगी, ऐसा न करने पर कार्रवाई की जा सकती है.
ये है गाइडलाइंस
आगामी पर्व के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरती जाएगी तथा किसी प्रकार के जुलूस इत्यादि प्रशासन से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही आयोजित किए जाएंगे.
अनुमति मिलने के बाद जुलूस या सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजक के लिए यह अनिवार्य होगा कि सामाजिक दूरी, सभी के लिए मास्क लगाना तथा सेनेटाइजर की व्यवस्था करेंगे.
होली पर होने वाले बड़े आयोजनों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्त्यिों व 10 साल से छोटे बच्चों तथा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों को प्रतिभाग ने करने दिया जाए.
जिन प्रदेशों में कोविड का संक्रमण अत्यधिक है, वहां से होली के त्योहार के लिए घर पर आ रहे लोगों की कोविड जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए.
पुलिस ट्रेनिग स्कूल तथा अन्य प्रशिक्षण संस्थानों में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों का बाहर आवागमन न्यूनतम हो.

गौरतलब है कि ए​क दिन पहले ही प्रदेश सरकार ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 24 मार्च से और उससे अधिक कक्षाओं के स्कूल 25 मार्च से 31 मार्च तक बंद करने के आदेश पहले ही जारी कर दिए हैं. हालांकि सरकार द्वारा कहा गया है कि स्कूल होली की छुट्टियों को लेकर दिए जा रहे हैं लेकिन जिस तरह से दोबारा प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ रहे हैं उसे ध्यान में रखकर होली की छुट्टियों पर ये निर्णय लिया गया है.

आगरा में होते है होली पर बड़े आयोजन
होली पर आगरा में भी कई बड़े आयोजन किए जाते हैं. कई स्थानों पर मेला भी लगाया जाता है. आगरा में सबसे बड़ा होली महोत्सव पालीवाल पार्क में लगाया जाता रहा है. बेलनगंज तिकानिया में भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!