आगरालीक्स..बरसाना के बाद कन्हैया के गांव में खेली गई लठामार होली. चित्रों में देखिए विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आनंद…
राधा रानी के गांव बरसाना में होली खेलने के बाद बुधवार को कन्हैया जी के घर यानी नंदगांव में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली खेली गई. भक्तों ने यहां पहुंचकर होली का आनंद लिया और राधा—कृष्ण के प्रेम के रंग में रंग गए. बरसाने में जहां नंदगांव के लोग होली खेलने के लिए गए थे तो वहीं बुधवार को राधारानी के यहां के लोग नंदगांव में होली खेलने के लिए गए..आप भी देखें चित्र








