आगरालीक्स…13 मार्च को ही होगा होलिका दहन. दो शुभ मुहूर्त. 14 को खेली जाएंगी होली. बरसाना की लठामार होली, लड्डूओं की होली..और बांकेबिहारी में इस दिन खेली जाएगी होली…
ब्रज में होली का उल्लास शुरू हो चुका है. बसंत पंचमी के साथ 40 दिन का होली पर्व शुरू हो गया है तो वहीं अब चौराहों पर भी होलिका रखी जाने लगी हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार होलिका दहन 13 मार्च को होगा और 14 मार्च को धुल्हेंडी होगी यानी होली खेली जाएगी. होलिका दहन के इस बाद दो शुभ मुहूर्त हैं. पहला मुहूर्त शाम साढ़े छह बजे हैं तो वहीं दूसरा रात साढ़े 11 बजे से है.
ब्रज के मंदिरों में इस दिन होगी होली
7 मार्च 2025 शुक्रवार : लड्डू होली, श्रीजी मंदिर बरसाना
8 मार्च 2025 शनिवार : लठामार होली बरसाना
9 मार्च 2025 रविवार : लठामार होली नंदगांव
10 मार्च 2025 सोमवार : फूलों की होली, बांके बिहारी मंदिर, बरसाना और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा
11 मार्च 2025 मंगलवार : गोकुल होली और छड़ीमार होली गोकुल
12 मार्च 2025 बुधवार : गोपीनाथ मंदिर, वृंदावन में विधवाओं की होली
13 मार्च 2025 गुरुवार : होलिका दहन
14 मार्च 2025 शुक्रवार : मथुरा—वृंदावन सहित पूरे देश दुनिया में होली
15 मार्च 2025 शनिवार : हुरंगा, दाऊजी मंदिर बलदेव