आगरालीक्स…बसंत पंचमी से शुरू होगी ब्रज की होली. जानें कब है लड्डू होली, लठामार होली, हुरंगा और फूलों की होली…
बसंत पंचमी के साथ ही ब्रज में होली का महोत्सव शुरू हो जाएगा. 3 फरवरी को बसंत पंचमी है और इस दिन ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी भक्तों के साथ होली खेलेंगे. देश दुनिया में भले ही होली का त्योहार दो दिन मनाया जाता हो लेकिन ब्रज में होली 40 दिन की होती है. बसंत पंचमी से इसकी शुरुआत होती हे. बरसाना और नंदगांव की प्रसिद्ध लठामार होली हो या फिर बांकेेबिहारी मंदिर में मनमोहक फूलों की होली या तीव्र हुरंगा. पूरा का पूरा ब्रज होली के दौरान प्रेम, रंगों और पंरपरा के कैनवास में बदल जाते हैं.
जानिए कब कौन सी होली खेली जाएगी
7 मार्च 2025 शुक्रवार : लड्डू होली, श्रीजी मंदिर बरसाना
8 मार्च 2025 शनिवार : लठामार होली बरसाना
9 मार्च 2025 रविवार : लठामार होली नंदगांव
10 मार्च 2025 सोमवार : फूलों की होली, बांके बिहारी मंदिर, बरसाना और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा
11 मार्च 2025 मंगलवार : गोकुल होली और छड़ीमार होली गोकुल
12 मार्च 2025 बुधवार : गोपीनाथ मंदिर, वृंदावन में विधवाओं की होली
13 मार्च 2025 गुरुवार : होलिका दहन
14 मार्च 2025 शुक्रवार : मथुरा—वृंदावन सहित पूरे देश दुनिया में होली
15 मार्च 2025 शनिवार : हुरंगा, दाऊजी मंदिर बलदेव