Aligarhleaks:इंस्टीट्यूट आॅफ इन्फोरमेशन मैनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी, अलीगढ़ के एचीवर्स क्लब के तत्वावधान में होली महोत्सव “ गुलाल-2018 ” का आयोेजन किया गया, जिसका शुभारम्भ प्राचार्य शंभू के.एन.सिंह रावत, मैनेजमेंट विभागाध्यक्षा डाॅ इंदु सिंह, प्रो आई.पी.सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। “ गुलाल से तिलक लगाकर अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। लेखांशा, शुभम माहेश्वरी, गौरव, नेहा कश्यप के होली आई रे कन्हाई, होली आई रे, आज बृज में होली रे रसिया, रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे, हरा रंग डारो गुलाबी रंग डारो…गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने माहौल को रंगीन कर दिया। एचीवर्स क्लब के मोनिका, स्वेता, प्रगति सोनी, रितु, सोनिया, रितिका, हर्षित, नदीम, सागर को सम्मानित किया गया। रंगों को छोड़ बच्चों ने लाल, हरा, पीला, नीला रंग के गुलाल से जमकर होली खेलकर जल संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रीती चैधरी व महक जैन ने किया। विभागयाध्यक्षा डाॅ इंदु सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान साकेत कुलश्रेष्ठ, अमर चंद्रा, स्वाति मलिक, असीम अग्रवाल, निशांत रस्तोगी, जमील अहमद, इग्नू कोर्डिनेटर डाॅ गोविंद वाष्र्णेय, सुप्राची शर्मा, मीनू शर्मा उपस्थित थे।