आगरालीक्स… महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा आज सुबह बोम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद दिया गया है।
कोर्ट ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 100 करोड रुपये हर महीने उगाही करने के आरोप पर जांच सीबीआई को सौंप दी थी।
अनिल देशमुख पर पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को हर महीने की 100 करोड की उगाही करने के आदेश देने का आरोप था, कोर्ट ने यह भी कहा कि देशमुख के पद पर बने रहने तक मुंबई पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर पाएगी। इसलिए सीबीआई को जांच सौंपी गई है। कोर्ट ने सीबीआई को 15 दिन में प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।