नईदिल्लीलीक्स… ( 5 april ) । पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण चरण कल संपन्न होगा।
मंगलवार को तमिलनाडु की 234, केरल में 140 और पुंडचेरी में सभी 30 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि असम में तीसरे औऱ आखिरी चरण में 40 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इसके साथ ही चार राज्यों में मतदान पूर्ण हो जाएगा। सिर्फ पश्चमि बंगाल में पांच चरणों का मतदान शेष रह जाएगा। पश्चिम बंगाल की 31 सीटों पर भी कल छह अप्रैल को मतदान सम्पन्न होगा।
दिग्गज नेताओँ ने झोंकी है ताकत
विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा केंद्रीय मंत्रियों की पूरी फौज और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पूरी ताकत से प्रचार किया है।
तमिलनाडु में 234 सीटों पर होगी वोटिंग
तमिलनाडु में रविवार की शाम सात बजे चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद प्रत्याशियों का घर-घर पहुंचकर चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। राज्य में 6.28 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जो कल 3,998 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगेष। अब देखना होगा कि क्या एआईडीएम के जीत की हैट्रिक लगाएगी या एक दशक के बाद डीएमके सत्ता में वापस लौटेगी।
असम में आखिरी चरण की वोटिंग
असम विधानसभा के तीसरे और अंतिम चरण में 40 विधानसभा सीटों के लिए कल मतदान होगा। इस चरण में भाजपा के मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा समेत 337 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कल कैद हो जाएगा। इन सीटों में 25 महिला प्रत्याशी भी मैदान में हैं।
पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण की वोटिंग
पश्चिम बंगाल के मतदान के तीसरे चरण में 31 सीटों पर तमदान कराया जाएगा। इस चरण में ग्रामीण हावड़ा, दक्षिण 24 परगना में सुंदरवन क्षेत्र डायमंड हार्बर और बसईपुर क्षेत्र और हुगली जिले के कुछ हिस्सों में मतदान होगा।
केरल में क्या सत्ता बचा पाएगा लेफ्ट
केरल की सभी 140 सीटों पर कल एक ही दिन में मतदान कराया जाएगा। केरल में हर बार कांग्रेस , यूडीएफ और वाम नेतृत्व वाले एलीडीएस में मुकाबला होता है. राज्य में 27 लाख मतदाता है। राज्य में पिछले चुनाव में वाम मोर्चा को 91 औऱ यूडीएफ को47 सीटें मली हैं। भाजपा को महज एक सीट मिली थी।