आगरालीक्स…आगरा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की शोभायात्रा निकाली. आयोजन समिति के अध्यक्ष सहित सभी सहयोगियों का किया अभिनंदन
जिसको न निज जाति तथा निज देश पर अभिमान है। वह नर नहीं, नर पशु निरा है और मृतक समान है.. रविवार शाम इस मनोभाव के साथ शमशाबाद रोड स्थित नेहरू एंक्लेव में महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति, राजपुर चुंगी के संरक्षक समाज सेवी पप्पू राघव के नेतृत्व में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महाराणा प्रताप शोभायात्रा आयोजन समिति, राजपुर चुंगी द्वारा स्वाभिमान के राष्ट्रीय प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर विभव नगर स्थित चौधरी गार्डन से शमशाबाद रोड स्थित जी एल फार्म हाउस तक निकाली गई भव्य और विशाल शोभा यात्रा के लिए सभी सहयोगियों का अभिनंदन किया गया।आयोजन समिति के संरक्षक समाजसेवी पप्पू राघव और राजपूताना यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिकरवार ने आयोजन समिति के अध्यक्ष कुँवर युवराज सिंह परिहार, महामंत्री ब्रजमोहन तोमर, संरक्षक धनवीर सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह चौहान (फुफुक्टा), वरिष्ठ समाजसेवी गौरी शंकर सिकरवार, लाल सिंह राघव, शैलू जादौन, दिनेश सिकरवार एडवोकेट, डॉ. अनिल चौहान, विजय सिंह तोमर, संदीप राघव सहित सभी सहयोगियों और भामाशाहों को साफा, माला और पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संरक्षक पप्पू राघव ने कहा कि सामाजिक एकता और सद्भाव के लिए हम सबकी यह पहल हमेशा जारी रहेगी। इस दौरान 'महाराणा प्रताप अमर रहें' के जयकारों से कार्यक्रम स्थल रह रह कर गूँजता रहा। समारोह में डॉ. डीएस चौहान, राजेश परमार, हरीशंकर जसावत, थान सिंह, गजेन्द्र परिहार, डॉ. राकेश सिकरवार, पृथ्वीपाल सिंह, अशोक भदौरिया, लाल सिंह चौहान, राजेश तोमर, प्रमोद तोमर, मनोज परिहार सहित सैकड़ों क्षत्रिय बंधु उपस्थित रहे। संचालन गजेंद्र परमार और जीपी ठाकुर ने किया।