आगरालीक्स…(27 May 2021 Agra) आगरा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़. केके नगर में डॉक्टर के घर बंधक बनाकर लूटे थे 11 लाख. एक बदमाश पकड़ा, पैर में लगी गोली…पढ़ें पूरी खबर
एक बदमाश फरार
आगरा के थाना सिकंदरा अंतर्गत केके नगर में डॉक्टर रजनीकांत के परिजनों को बंधक बनाकर 11 लाख के माल की लूटपाट करने वाले बदमाशों से आज सुबह आगरा पुलिस की मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने मौके से एक बदमाश को अरेस्ट किया है जबकि उसका एक साथी वहां से फरार हो गया. मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया है. पुलिस की ये मुठभेड़ सिकंदरा क्षेत्र में ही हुई है. पुलिस ने आरोपी से 1.25 लाख रुपये, लूटी गई बाइक, लैपटॉप, घड़ी व एटीएम कार्ड बरामद किया है. बता दें कि बीती 24 मई को केके नगर में रहने वाले डॉ. रजनीकांत शर्मा के घर पर चार बदमाशों ने लूटपाट की थी. बदमाशों ने तमंचे और पिस्टल के दम पर सभी लोगों को बंधक बना लिया था और घर के अंदर से करीब सात लाख रुपये, दो लाख से अधिक के जेवरात, लैपटॉप, पल्सर बाइक सहित अन्य सामान लूट कर ले गए थे. बदमाशों ने घर में रहने वाले सभी लोगों के हाथ पैर टेप से बांध दिए थे. घटना के बाद से ही पुलिस एक्शन मोड़ में थी. शाम होते ही पुलिस की सात टीमें इस मामले के खुलासे के लिए गठित कर दी गई थी. पुलिस को बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे. बताया जा रहा था कि ये बदमाश डॉक्टर की ही बाइक से फिरोजाबाद की ओर भाग गए थे. पुलिस तभी से इनकी तलाश में लगी हुई थी. पुलिस पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम विपिन बताया है. एनकाउंटर में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, इंस्पेक्टर सिकंदरा कमलेश सिंह, इंस्पेक्टर हरी पर्वत अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर सदर अजय कौशल, सर्विलांस प्रभारी नरेंद्र कुमार ओर एसओजी प्रभारी राजकुमार गिरी पुलिस टीम के साथ रहे मौजूद रहे.