आगरालीक्स.(.Agra News 27th May). आगरा में कोरोना 2 0 का तूफान शांत होने लगा है। अब एसएन सहित निजी कोविड हॉस्पिटल में 60 बेड खाली हैं। आक्सीजन की भी कमी नहीं है, लेकिन कोरोना ने दर्द बहुत दिया है।
आगरा में अप्रैल में कोरोना बेकाबू होने पर सरकारी और निजी चिकित्सा सेवाएं ध्वस्त हो गईं, अस्पतालों में बेड नहीं मिले, आक्सीजन की कमी हो गई। लेकिन अब इस तरह की समस्या नहीं है, अस्पतालों में बेड उपलब्ध हैं। आक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है।
दूसरी लहर में सरकारी रिकॉर्ड में 218 की मौत
कोरोना की दूसरी लहर में अप्रैल से केस तेजी से बढने लगे, इसके साथ ही कोरोना से मौत का सिलसिला भी बढने लगा। 31 मार्च तक कोरोना से 177 मरीजों की मौत हुई थी, यानी मार्च 2020 से मार्च 2021 तक कोरोना पॉजिटिव 177 लोगों की मौत हुई। लेकिन अप्रैल और उसके बाद मई में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बडी संख्या में मौत हुई। एक अप्रैल से 26 मई के बीच में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 218 मरीजों की मौत हुई हैं, एक परिवार में दो से तीन लोगों की मौत हो गई।
56 दिन में 14 हजार से अधिक संक्रमित
मार्च 2020 से मार्च 2021 तक 10724 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे लेकिन अप्रैल और मई 2021 में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से पफैला, एक के बाद एक लोग पॉजिटिव होते गए। एक अप्रैल से 26 मई तक 14718 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, अब 25442 कोरोना पॉजिटिव हैं।