आगरालीक्स ….आगरा में एक होटल संचालक बडी गाडी से पहुंचा, पार्किंग में गाडी खडी कर 20 हजार रुपये देकर युवती से अश्लील पेशकश करते हुए गाडी में बैठने के लिए कहा, होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है।
युवती ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को हरीपर्वत में एमडी जैन के सामने स्थित होटल की पार्किंग में बडी गाडी रुकी। फुटपाथ पर अस्थायी घर बनाकर रह रही युवती के घर के पास आकर खडा हो गया, उसका हाथ पकड़ लिया। उससे कहा कि बीस हजार रुपये देगा। गाड़ी में बैठ जा। उसने शोर मचाया तो भाग गया। धमकी देकर गया था। गुरुवार सुबह युवक फिर आया था। वह उसे पहचान गई। शोर मचा दिया। युवती ने पुलिस को एक तहरीर भी दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।युवती का आरोप है कि वह शाम सात बजे से रात तीन बजे तक एक ही जगह रुका। पुलिस जांच कर ले। वह जिस होटल में गया था। वहां सीसीटीवी फुटेज मिल जाएंगी। रात को अपने होटल भी पहुंचा था। वहां भी सीसीटीवी फुटेज हैं।
युवती कार्रवाई की कर रही मांग
युवती को लगा कि पुलिस आरोपित को छोड़ देगी। युवती दूसरी तहरीर लेकर सीओ हरीपर्वत के पास पहुंच गई। उनसे कहा कि पुलिस आरोपित को बचाना चाहती है। वहीं आरोपित युवक ने पुलिस को बताया कि वह होटल मालिक है। माईथान क्षेत्र में रहता है। रात को एक होटल में डिनर पर गया था। थाने के पास खोखे पर पान मसाला लेने रुका था। इसी बीच मोबाइल पर फोन आ गया। गाड़ी में बैठकर फोन पर बात करने लगा। गाड़ी से उतरते समय उसके चश्मे का कवर गिर पड़ा था। सुबह वह बाइक से कवर देखने आया था। युवती झूठ बोल रही है। उसने किसी को नहीं छेड़ा। युवती का आरोप है कि वह शाम सात बजे से रात तीन बजे तक एक ही जगह रुका। पुलिस जांच कर ले। वह जिस होटल में गया था। वहां सीसीटीवी फुटेज मिल जाएंगी। रात को अपने होटल भी पहुंचा था। वहां भी सीसीटीवी फुटेज हैं।
इंस्पेक्टर हरीपर्वत का कहना है कि आरोपित पुलिस अभिरक्षा में है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।