आगरालीक्स… आगरा में स्पा व मसाज सेंटर पर कार्रवाई की गई है, दो स्पा सेंटर के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। टीम को जांच में स्पा व समाज सेंटर संदिग्ध मिले थे, इसके बाद कार्रवाई की गई है।
आगरा के फतेहाबाद रोड पर कई स्पा व मसाज सेंटर हैं। इन सेंटरों का पांच महीने पहले आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण हुआ था। सेंटर की शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों की टीम ने जांच की। इसमें दो सेंटर संदिग्ध मिले हैं, यहां आयुर्वेदिक दवाओं के इस्तेमाल से मसाज नहीं हो रही थी। टीम ने नोटिस देने के बाद दो सेंटर के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि िफजी स्पा एंड सैल्यून आयुर्वेदिक सेंटर और वामी बॉडी एंड स्पा सेंटर फतेहाबाद रोड का लाइसेंस निरस्त किया गया है।
स्पा सेंटर के बाद हुक्का सेंटरों पर शिकंजा
स्पा सेंटरों के खिलाफ टीम जांच के बाद कार्रवाई कर रही है। इसके बाद फतेहाबाद रोड पर संचालित हुक्का सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन सेंटरों पर धुम्रपान किया जा रहा है, इसमें युवकों के साथ युवतियों भी पहुंचती हैं। इन हुक्का बार के लिए कहां से लाइसेंस लिया गया है, इसकी जांच कराई जा रही है।
इंटरनेट फोटो