आगरालीक्स.. शेयर बाजार अभी संभल नहीं रहा है। बाजार के आज खुलते ही 700 अंक गिर गया।
रूस-यूक्रेन युद्ध के वैश्विक माहौल के चलते भारत का शेयर बाजार दो सप्ताह से संभल नहीं पा रहा है। महाशिव रात्रि के अवकाश के बाद बुधवार को शेयर बाजार के खुलते ही सेंसेक्स 700 अंक गिर गया। बाजार में गिरावट का रुख होने के कारण निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए हैं। सेंसेक्स दोपहर तक 55,500 पर चल रहा था, जबकि निफ्टी 16,635 पर ट्रेंड कर रहा था।