आगरालीक्स.. आगरा में चांदी की कीमतों में बुधवार को जबरदस्त उछाल आया है। सोना 52 हजार और चांदी 68 हजार के पार पहुंच गई है।
वायदा बाजार में बुधवार को सोना इस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोना 52,035 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर चल रहा था। कल शाम के समय सोना बंद होने पर 51 हजार से ऊपर था। चांदी में भी आज इसी प्रकार तेजी रही 68,175 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई।
दोनों मूल्यवान धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी
सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण फिलहाल निवेशकों ने इससे हाथ खींच रखे हैं। दोनों मूल्यवान धातुओँ में उतार-चढ़ाव का रुख बना हुआ है।
ज्वैलरी के 2 मार्च के रेट
फाइन गोल्ड 999 5157 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5033 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4590 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4177 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3326 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और जीएसटी चार्ज इसके अतिरक्त रहेगा।